
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम 21 नवंबर । 5 फरवरी 2022 को थाना सैक्टर-05, गुरुग्राम में एक महिला ने शिकायत के माध्यम से बताया कि 4 फरवरी को जब यह हॉस्पिटल में गए जब नीचे किराए पर रहने वाले रमेश के पास अपनी 06 वर्षीय लड़की को छोड़ कर गये थे। जब यह घर वापस आए तब इसकी बच्ची ने बताया कि रमेश ने इसके साथ गलत काम किया है । शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश निवासी गांव खरमान, जिला झज्जर (हरियाणा) को काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।उपरोक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने उपरान्त अभियोग का अनुसन्धान गहनता से करते हुए आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य व गवाह एकत्रित करके माननीय अदालत में पेश किए गए।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग के सम्बन्ध में माननीय अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट व पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर शुक्रवार को एडिशनल सेशन जज, गुरुग्राम की अदालत ने उपरोक्त अभियोग में फैसला सुनाते हुए उपरोक्त आरोपी को दोषी करार दिया गया। माननीय अदालत ने उक्त आरोपी को धारा पॉस्को एक्ट के तहत 20 वर्ष की कैद (कठोर कारावास) व 30 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई।
