
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला:- आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर अग्रवाल समाज पंचकूला की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को देर सांय अग्रवाल भवन, सेक्टर 16 में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के कन्वीनर अमित जिंदल ने की।
बैठक के पश्चात उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 19 से 22 सितंबर 2025 तक चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में भव्यता से मनाया जाएगा। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 19 सितंबर को सेक्टर 16 स्थित अग्रसेन चौक पर हवन और ध्वजारोहण सुबह 8.15 पर करके कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात अग्रसेन भवन में महिला विंग की ओर से ड्राइंग कंपीटीशन एवं महाराज अग्रसेन जी और देशभक्ति से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को महारक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 21 सितंबर को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जोकि पंचकुला के विभिन्न सेक्टरों में निकाली जाएगी। जबकि 22 सितंबर अग्रवाल भवन में अग्रविभूति सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर कन्वीनर अमित जिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी बृजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल, मेघराज गर्ग,कुसुम गुप्ता, सी बी गोयल, विजय अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, एडवोवेट संजय जैन, दिनेश गुप्ता, संजय सिंगला, दिनेश बंसल, रोशन लाल जिंदल, अशोक जिंदल, सत्यनारायण गुप्ता, संदीप गुप्ता, धर्मपाल सिंगला, सतीश मंगला, सुरेंद्र गोयल, पवन बंसल सेक्टर 25, सुरेंद्र सिंगला, सतीश जिंदल, मनोज अग्रवाल, अनिल गोयल, कृष्ण गोयल, राजीव गुप्ता, संजय गर्ग, राजन गुप्ता, मेघराज गोयल, रमन सिंगला, शामलाल बंसल, बी बी सिंघल, दिनेश जिंदल, विजय गर्ग, प्रवीण मित्तल, दीपक गर्ग, हेमंत जिंदल, भगवान दास मित्तल, प्रदीप गोयल, पवन मित्तल, विजय अग्रवाल, विजय गर्ग, सत्य कुमार गुप्ता ,लख्मी गर्ग,आनंद बंसल, विकी जिंदल, सुशील बिंदल, अनिल गुप्ता, मनोज गर्ग, मनोज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुमित सिंघल, अनिल कुमार, महिला शक्ति में सुनीता गोयल, अंजना अग्रवाल, पार्षद ऋतु गोयल, इंदु गर्ग आदि विशेषतौर पर उपस्थित रहे।
अमित जिंदल ने बताया कि बैठक के दौरान महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल और यादगार बनाने हेतु बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
समाज में समन्वय और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ अग्रजनों को शामिल किया गया। यह समितियां आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सजावट, व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत आदि क्षेत्रों में कार्य करेंगी। पंचकूला को दीपावली की सजाया जाएगा। पूरे शहर में जबरदस्त लाइटिंग की जाएगी। अमित जिंदल ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे तन-मन-धन से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें ताकि समाज की एकता, संस्कृति एवं मूल्यों का गौरवपूर्ण प्रदर्शन हो सके।
अमित जिंदल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जयंती महोत्सव के दौरान अग्रवाल समाज के समस्त पुरुष और महिलाएं निर्धारित ड्रेस कोड पहनेंगे, जिससे समारोह की शोभा और ज्यादा बढ़ जाएगी।
