
फोटो साभार।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जयपुर:यदि कोई अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में किसी मंच पर खड़ा होकर भाषण झाड़े कि हमें भ्रष्टाचार को रोकना है रिश्वतखोरी पर लगाम लगानी है। जो यह बता रहा हो कि कोई रिश्वत मांगे या आपको इसके लिए मजबूर करें तो क्या करें।इसके लिए टोल फ्री नंबर या हेल्पलाइन नंबर पर टेलीफोन करके तुरंत सूचना दें और वही उसी के विभाग द्वारा रिश्वत लेते पकड़ा जाए और मात्र 1 घंटे बाद ही तो ऐसे अधिकारी को आप किस नजर से देखेंगे। ऐसी स्थिति में तो व्यक्ति खुद ही अपनी नजरों से गिर जाए तो कोई गनीमत नहीं।
बुधवार को भ्रष्टाचार विरोधी दिवस था इस अवसर पर राजस्थान में सवाई माधोपुर एसीबी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एसीबी के डीएसपी भैरु लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार का कोई कर्मचारी रिश्वत मांगे तो आप फौरन टोल फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन नंबर 941350 2834 पर फोन या व्हाट्सएप करके इसकी सूचना दे सकते हैं।
कमाल देखिए 1 घंटे बाद इस एसीबी ने इसी डीएसपी को एक परिवहन अधिकारी से 80 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत देने वाले परिवहन अधिकारी को भी पकड़ लिया है । इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। राजस्थान में पहला मौका है जब एसीबी का अपना ही कोई डीएसपी इस तरह रिश्वत लेते पकड़ा गया है और वह भी एसीबी भी द्वारा ही।
यह खबर सुनकर आप जरूर उसे फिल्मी गाने को गुनगुना सकते हैं जिसके बोल हैं कि,
क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे ….
