
दक्ष दर्पण
पंचकूला: अवेयरनेस क्लब पंचकूला ने सभी सदस्यों व मित्रो के साथ मिलकर तीज उत्सव व वार्षिक महोत्सव बहुत ही उत्साह व जीवंत रूप से मनाया। क्लब की प्रधान सविता गुप्ता व मंजू चंदेल सभी सदस्यों मीनू, अंजू, रेणु ,नेहा, रजनी, रानी, सीमा शर्मा, पारुल ,प्रेरणा ,सीमा गुप्ता, नीलम, तेजपाल, किरण, नीलम अग्रवाल, रीटा ,सुनैना, इंदु , ज्योति, लवलीन , सुनीता और ममता तथा अन्य सभी सहेलियों ने मिल जुल कर सभी कार्यक्रमों को जीवंत बनाया ।वरिष्ठ महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया व कविता नृत्य नाटिका तंबोला व फैशन शो का आयोजन बहुत ही सुंदर व भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किए गए ।
