
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: सक्षम महिला समाजसेवी संस्था द्वारा समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे पुरुषों को सर्वश्रेष्ठ पुत्र /सर्वदेवमय पिता “गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अतिथि श्री तरुण भंडारी जी (राजनीतिक संजीव मुख्यमंत्री हरियाणा) थे। मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल अध्यक्ष कम कंसलटेंट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, शैलबाई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश स्तुति द्वारा किया गया। श्रीमती सुषमा शर्मा जी ने गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम को आरंभ किया।
२४ ऐवोडीज़ को सम्मानित किया गया। जतन चंदेल, नमन शर्मा, अक्ष गोयल, ओम सूद, तक्ष,सार्थक मक्कर, मुदित अग्रवाल, आरव गर्ग, हनुष फुटेला, सार्थक आनंद,डॉ प्रवीण कुमार सूद, श्री अविनाश खन्ना,श्री विकास खराब, श्री कृष्ण भट्टी, श्री नवीन बक्शी, श्री जितेंद्र कुमार वर्मा, श्री निखिल क्वात्रा ,श्री लाल चंद शर्मा ,श्री हितेश गुलाटी, श्री दिनेश सरदाना,श्री कमल मक्कार और श्री सोनू मक्कर को मेडल और सर्टिफिकेट देखकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि सुरेंद्र सिंगला जी, मुकेश सिंगला जी, दिनेश बंसल जी, कमल मक्कर जी,समाज सेवी राकेश गोयल जी, सोनू मक्कर जी, मुकेश बंसल जी, दिनेश गुप्ता जी, राज मित्तल जी, सुषमा जोशी जी, सुषमा शर्मा जी, डॉ प्रतिभा माही जी और आशा शर्मा जी अपना कीमती समय निकालकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आए।
कार्यक्रम में समाज के लिए सेवा कर रहे बच्चों ने भी अपने पिता के लिए प्यार और सम्मान दर्शाने के लिए कविता और गाना प्रस्तुत किया। अक्ष गोयल ने पिता पर पंक्तियां बोली और नमन शर्मा ने एक गीत सुनाया।
कार्यक्रम के सबसे छोटे समाजसेवी “नमन शर्मा” को श्री तरुण भंडारी जी ने खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।
सर्वश्रेष्ठ पुत्र/सर्वदेवमय पिता गौरव सम्मान को और भी मनोरंजक बनाने के लिए कार्यक्रम में कवित्रियों ने पिता/ पुत्र पर विभिन्न प्रकार की कविताएं सुनाई। सोनीमा सत्या जी ,सीता श्याम कंबोज जी, श्रीनू वालिया धरा जी ,अलका शर्मा जी और मंजू चौहान जी, प्रसिद्ध कवित्रियों ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
श्री अनिल थापर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस कार्यक्रम को करने में सहयोग दिया।
माननीय मुख्य अतिथि श्री तरुण भंडारी जी ने और डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल जी ने सक्षम महिला समाजसेवी संस्था को समाज के लिए निस्वार्थ कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई दी।
टीम की अध्यक्ष मंजू चंदेल जी और टीम के अन्य सदस्य शैली शर्मा जी, शिखा बिंदल जी ,रेनू पटेल जी,पूजा चोपड़ा जी, मनप्रीत कौर जी , अनुपमा गोयल जी, मोनिका जी, पूजा जी, माधुरी जी ,ममता जैन जी और लवली सेठी जी ने भविष्य में भी महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंदों के लिए निस्वार्थ सेवा करने का वादा किया।
