
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
अम्बाला सिटी (निखिल सोबती)
अम्बाला शहर में विकास के पहिये की रफ्तार निरंतर बढ़ती जा रही है। आये दिन शहर के विभिन्न वार्डों में ऐसे विकास कार्यों करवाये जा रहे हैं जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। इसी कड़ी में सोमवार को भी वार्ड 5 में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य आरंभ करवाया गया। पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल ने डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष आंनद और दिनेश लदाना व इलाका वासियों की मौजूदगी में ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य शुरु करवाया। इसके साथ ही इलाके में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य की भी शुरुआत की गई।
इस मौके पर रितेश गोयल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी,सीएम नायब सैनी के नेतृत्व और पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयासों से अंबाला यूंही विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह अंबाला के आकाश में राफेल उड़ता है इसी तरह अंबाला का विकास भी बुलंदियों को छुएगा।
इसके साथ ही डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने भी अपने वार्ड में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम नायब सैनी और पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार जताया। डिप्टी मेयर ने बताया कि गर्मी के मौसम में इलाके की पानी की समस्या उन्होंने पूर्व मंत्री असीम गोयल के समक्ष रखी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए इलाके को यह सौगात दी गई। भविष्य में उनके क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या नहीं होगी।
बता दें कि बीते रोज़ बलदेव नगर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे बनने वाली पार्किंग,वर्टिकल गार्डन के कार्य की शुरुआत भी की गई थी।
