
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव लेखपाल ने कहा है कि सेक्टर 22 चंडीगढ़ में रेहडी फड़ी वालों के साथ धक्का मुक्की गलत है।30 साल से फड़ी लगाने वाले रिंकू और उनके परिवार को पुलिस ने नाजायज पर्चा दर्ज किया है। इनके वंडर के लाइसेंस भी बने हुए हैं । यह हर महीने लाइसेंस की फीस भी भर रहे हैं फिर भी नगर निगम व पुलिस प्रशासन तंग कर रहा है गरीब करें तो क्या करें पुलिस प्रशासन नगर निगम से यह कहना चाहते हैं इनको तंग करना बंद कर दिया जाए।
जब यह फीस भर रहे हैं लाइसेंस बने हुए हैं फिर इन्हें क्यों तंग किया जा रहा है इसका मतलब आपका इसमें कोई फायदा है तभी इनको आप तंग कर रहे हो यह घबराकर यहां से भाग जाएं गरीब इंसान को सताना बंद कर दीजिए नहीं तो इसका इल्जाम बहुत बुरा होगा
कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और करती रहेगी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है

