
माधवेंद्र सिंह राजपूत
आमेट
स्थानीय पुलिस द्वारा 7 दिन पूर्व सरदारगढ़ कस्बे से एक मकान से लाखो रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए।चोरी किये गए गहने भी बरामद किए।थानाधिकारी ओमसिंह चूंडावत ने बताया की सोहनसिंह पिता शैतानसिह जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष निवासी सरदारगढ ने आमेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई की मेरे माता पिता के साथ गाँव सरदारगढ़ में गेहरी लाल जेन के मकान करीब 20 साल से किराये पर रह रहे है।26 अप्रैल 2025 को मेरी माँ की रकमें गहने दो माह पुर्व घर मे रखी लोहे की कोठी में रखी थी। जो अब नहीं मिल रही है।जिनमे चाँदी की पायजब जोडी 3, जोड 2 जोडी, चाँदी का कदोरा 1, तीन जोडी कड़ा व सोने की रकम मगंलसुत्र एक, कान की टोटीया 2 जोड़ी, झुमरिया एक जोडी व नाक का काटा एक कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है।पुलिस ने प्रकरण सख्या 80/2025 धारा 331 (3) 305 (ए) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। ज्ञानेन्द्रसिह पुलिस उपअधीक्षक महोदय वृत कुम्भलगढ़ के सुपरविजन मे थानाधिकारी ओमसिह चुण्डावत ने एएसआई गोरधन सिह, हेडकोस्टेबल दिलीप सिह,कोस्टेबल भंवर सिह ,पृथ्वीराज ओम प्रकाश,राजेन्द्र सिंह आदि ने एक सदिग्ध व्यक्ति दिलीप सिंह पिता श्री शैतान सिंह रावणा राजपूत उम्र 19 साल निवासी सरदारगढ को शक के आधार पर गिरफ्तार करते हुए पुछताछ की।जिस पर उक्त व्यक्ति ने चौरी करना स्वीकार किया जिससे चोरी किये गये सोने चांदी के सभी आभूषण बरामद किये गये।
