
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जम्मू।
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पर्यटकों के लिए डल झील में सैर सपाटा करना और हाउस बोट में रुकना आम बात है ।
शुक्रवार को इसी डल झील में तेज गति से चलाया जा रहा एक शिकारा पलट गया जिससे उसमें सवार लोग पानी में जा गिरे ।लगभग आधा दर्जन लोगों को मदद के लिए चिल्लाते देखा गया । इनमें से कितने बच गए हैं कितने डूब गए हैं असली स्थिति क्या है अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस सिलसिले में एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें लोग बचाव के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।कश्मीरियों का मानना है कि अब काफी समय से कश्मीर घाटी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और काफी संख्या में लोग श्रीनगर पहुंच रहे हैं।
