
डीडी न्यूज नेटवर्क पिंजोर ।हाल ही में ज़लौली टोल पर 5 प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक रेटो में बढ़ोतरी की गई है,हालांकि 6 अप्रेल 2012 को चालू हुए चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर लोकल लोगों के लिए रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व राज्य सरकार में चेयरमेन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि सामान्य व भारी वाहन चालकों की पर्ची का रेट चाहे जितना भी बढ़ जाए परन्तु कालका पिंजोर समेत स्थानीय निवासियों के मासिक पास में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नही होगी।
उनके द्वारा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है थी जिसपर माननीय न्यायालय ने यह आदेश पारित किए थे जिसमें लोकल लोगो को परमानेंट राहत मिली थी।इससे जहां स्थानीय निवासियों पर कोई आर्थिक बोझ नही बढ़ता वही उन्हें बेहतरीन सड़क सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।
विजय बंसल ने बताया कि लोकल लोगों के लिए चंडीमंदिर टोल पर मात्र 150 रुपए ही प्रतिमाह पास रहेगा।
इसके साथ ही विजय बंसल ने बताया कि निर्माणाधीन सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास पर भी कोई टोल प्लाजा नही लगाया जाएगा जिससे स्थानीय निवासियों समेत भारी वाहन चालकों को आसानी रहेगी।इसके साथ ही कोई आर्थिक बोझ भी नही पढ़ेगा
