
दक्ष दर्पण
कर्मपाल सिंह सवाली
दक्ष दर्पण
पाली, राजस्थान । फालना सदियों से ही मां चामुंडा
फालना रावले में महाशक्ति के रूप में विराजमान
होकर ठाकुर अभिमन्यु सिंह उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के जन-जन का उद्धार करती आ रही है।

बाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने आज सुबह ही श्री मां चामुंडा
के दरबार में पंडित विद्वानों ने पूरे विधि विधान से
नवरात्रि महोत्सव स्थापना दिवस के उपलक्ष में पूजा अर्चना करके और माता जी की आरती पंडित विद्वानों ने करवा कर महाशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने मां चामुंडा खेड़ा देवी से
अपने परिवार के सुख समृद्धि और अपने क्षेत्र की
ग्रामीण जनता की खुशहाली की प्रार्थना की गई ।
उन्होंने कहा नवरात्रि महोत्सव स्थापना दिवस के 9 दिन तो लगातार खेड़ा देवी की जो श्री चामुंडा माताजी है

उनकी पूजा अर्चना पंडित विद्वान साथ पूरे विधि विधान से विरासत से ही परंपरा चलती आ रही है। इससे हमारे परिवार में खुशियों मिलती है यह श्री माताजी का ही आशीर्वाद है जिन्होंने हमारे परिवार का गौरव बढ़ाया।
आज स्थापना दिवस ठाकुर अभिमन्यु सिंह के रावले में
मारवाड़ी परंपरागत तरीके से ढोल नगाड़ों से नवरात्रि महोत्सव स्थापना शुभारंभ किया गया । पत्रकार कर्मपालसिंह सवाली, पत्रकार प्रहलाद सिंह चारण
ने फालना रावले में पहुंचकर नवरात्रि महोत्सव स्थापना
दिवस की ठाकुर अभिमन्यु सिंह को बधाईयां दी ।
