
स्वर्गीय चौधरी दयानंद सेवा निवृत्त डीएसपी
दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़।
सोनीपत जिले के राई क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रगतिशील व्यवसायी जयवीर
आंतिल के पिता चौधरी दयानंद आंतिल का 29 मार्च अमावस्या के दिन निधन हो गया ।वह 88 वर्ष के थे।उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मेहंदीपुर में रविवार 3:00 बजे जमुना घाट पर किया जाएगा।श्री
दयानंद आंतिल हरियाणा पुलिस में डीएसपी रहे। वह संयुक्त पंजाब के समय एक सिपाही के रूप में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए। यह उनके समर्पित कर्मशील होने का प्रमाण है। पंजाब और हरियाणा पुलिस में उनकी सेवाएं अनुकरणीय रही। प्रार्थना है कि परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में दक्ष दर्पण परिवार की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
