
जुबैर खान
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नूंह जिले की विशेष पोक्सो अदालत ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत में दोषी साहिल पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को 6 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मामला फरवरी 2020 का है। जिले के थाना बिछोर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 5 साल की बच्ची अपनी मां के कहने पर गांव की ही एक दुकान पर सजावट का सामान लेने गई थी। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर मां जब दुकान पर पहुंची तो देखा कि आरोपी दुकानदार बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। मां को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वही खून से लथ-पथ और बदहवास हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया । इस मामलें में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और कुछ दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से शुरुआती जांच में ही अहम सबूत जुटाए और करीब 12 गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए। हालांकि सुनवाई के दौरान कुछ गवाह अपने बयानों से पलट गए। लेकिन पुलिस द्वारा पेश किए मजबूत सबूतों को अदालत ने पर्याप्त मान लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि करीब 5 साल तक मामलें की सुनवाई चली। जिसमें साइंटिफिक आधार पर जुटाए गए सबूत सबसे अहम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि मामलें की अदालत में मजबूती से पैरवी भी की गई तो सोमवार को आरोपी साहिल को अदालत ने दोषी करार दे दिया और मंगलवार को 20 साल कारावास का फैसला सुनाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिया
