
दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़।
मौसम विभाग आजकल पहले से ज्यादा सटीक जानकारियां दे रहा है ।नई खबर यह है कि अभी कई दिन हरियाणा में मौसम में ठंडक बनी रह सकती है क्योंकि बताया गया है कि हिमाचल के कई जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने जो कहा है उसके अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की पूरी संभावना है। विभाग ने इस बारे में चेतावनी दी है और लोगों को सावधान रहने को कहा है। हिमाचल के मौसम का हरियाणा के कई हिस्सों में असर देखने को मिलता है। हिमाचल में बरसात होने के भी आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो अगले 24 घंटों में चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल और स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने जा रहा है।
