
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 26 जनवरी आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक पार्क डेवलपमेंट कमेटी सेक्टर 27 पंचकुला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद्,समाज सेवी तथा पाई अकैडमी की संस्थापक प्रियंका पुनिया ने छात्रों को संबोधित किया । उन्होंने इस दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया की किस तरह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों से हमारा गणतंत्र भारत का सपना साकार हो पाया ।उन्होंने संविधान की सर्वोच्चता का वर्णन करते हुए सभी को अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भी जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना हर दिन महसूस करें। तथा हर कार्य ऐसा करें जो राष्ट्र हित को समर्पित हो ।इस अवसर पर कर्नल सी एल महिनीय मुख्यतिथि ,पार्षद संदीप सोही , एडवोकेट राजेश अहलावत, एस एस दाँगी ,रामपाल जांगड़ा ,धरमपाल मोर ,समाजसेवी मीनाक्षी अहलावत ,पुष्पा तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की ।

