दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम: रेडक्रास सोसाइटी, स्थित सैक्टर -15 पार्ट – टू, गुरुग्राम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक हुई जिसमें एक उड़ान फाउंडेशन,द पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन, इलेक्ट्रोपैथी प्रैक्टिशनर काउंसिल, साँस्कृति जागृति मंच, युवा एकता इंडिया फाउंडेशन,लायंस क्लब
दर्जनों भर एन.जी.ओ ने भाग लिया इस मौके पर आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष कथा वाचक पंडित अमरचंद भारद्वाज को सभी एन.जी.ओ ने कहा है कि जो समाज में गरीब तबके के लोग हैं और उनकी बेटियां शादी योग्य हैं वह अपनी बेटी की शादी में खर्चा बहन नहीं कर सकते उनका खर्चा हमारे सभी एन .जी .ओ मिलकर के करेंगे। इस मौके पर जिला गुरुग्राम रेड़ क्रास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने तथा हरियाणा रेड क्रास सोसाइटी के वीसी साहब ने भी उन गरीब माँ बाप कन्याओं के शादी में लगने वाली धनराशि में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी
ने कहा कि मंदिरों में रह रहे पुजारी से अच्छा कौन चिन्हित कर सकता है । कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज को कहा कि आप मन्दिरों में रह रहे पुजारियों की मदद से शादी योग्य गरीब कन्याओं का नाम हम तक पहुंचाइये हम इस पुण्य कार्य में तन मन धन से सहयोग करेंगे तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे ।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी
का स्वागत करते हुए आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष कथावाचक पं. अमर चन्द भारद्वाज
