
डीडी न्यूज मुम्बई। अदालत में लंबे समय से चल रहे एक मामले में
मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को मुंबई की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले ने कई सालों से चल रहे कानूनी विवाद का अंत कर दिया। वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
