@ दक्ष दर्पण मोरनी 20 जनवरी मोरनी के बच्चों के लिए सीबीएसई परीक्षा केंद्र माडल संस्कृति स्कूल मोरनी हिल्स में ही रखने के लिए शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल ने सी बी एस ई के सचिव समेत अधिकारियों को अपने वकील दीपांशु बंसल एडवोकेट के मार्फत लीगल नोटिस भेजकर परीक्षा केंद्र को मोरनी में ही रखने की मांग की है।इसको लेकर विजय बंसल का कहना है कि जी.एम.एस.एस.एस.एस. मोरनी हिल्स पंचकूला उच्च ऊंचाई और भौगोलिक रूप से कठिन स्टेशन-मोरनी हिल्स पर स्थित है, जहाँ छात्र दूर-दूर के गाँवों से आते हैं, जो सड़कों से भी नहीं जुड़े हैं। कई छात्र घने जंगल से होकर स्कूल आते हैं, जहाँ जंगली और खतरनाक जानवर जैसे तेंदुए आदि होते हैं। उन्हें घंटों चलना पड़ता है और उबड़-खाबड़ रास्तों पर 6-8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है और मोरनी हिल्स पहुँचने के लिए ऊपर की ओर चढ़ना पड़ता है, जो उनका सबसे नज़दीकी बस स्टॉप भी है। कुछ मामलों में छात्रों को नदी भी पार करनी पड़ती है। निकटतम सी.बी.एस.ई. स्कूल- अमरावती विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिंजौर जी.एम.एस.एस.एस.एस. मोरनी हिल्स से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।
दीपांशु बंसल ने कहा कि यदि छात्रों के घरों से दूरी भी जोड़ दी जाए तो कई छात्रों के लिए दूरी 40 किलोमीटर से अधिक होगी। इसलिए यदि परीक्षा केंद्र को वर्तमान केंद्र जीएमएसएसएसएस मोरनी हिल्स पंचकूला से स्थानांतरित किया जाता है, तो छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा करना बहुत मुश्किल होगा, खासकर जब बस सेवा लगातार नहीं होती है और अनियमित होती है। कई बार सड़क की खराब स्थिति के कारण बसें रास्ते में खराब भी हो जाती हैं। परीक्षा के दौरान यात्रा में बिताए गए लंबे घंटों का छात्रों के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, कुछ छात्र जो पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने के आदी नहीं हैं, वे भी पहाड़ों में बस से यात्रा के दौरान उल्टी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्या का सामना करते हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होगा।
विजय बंसल की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए उपरोक्त शर्तों और सीबीएसई परीक्षा केंद्र उपनियमों (खंड संख्या -33.2 और 33.5) पर विचार करते हुए जीएमएसएसएसएस मोरनी हिल्स पंचकूला के सीबीएसई परीक्षा 2024-25 केंद्र को जीएमएसएसएसएस मोरनी हिल्स पंचकूला के रूप में ही रखा जाना चाहिए।इसके साथ ही यह भी कहा है कि पिछले दो सत्रों के दौरान यह स्कूल स्वयं सीबीएसई परीक्षा केंद्र था (केंद्र संख्या – 827331 सत्र 2022-23 और केंद्र संख्या – 827347 सत्र 2023-24 में) सीबीएसई की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक दोनों परीक्षाओं के नियमित उम्मीदवारों के लिए।
दीपांशु बंसल ने कहा कि समय रहते छात्र हितों में निर्णय लेते हुए परिक्षा केंद्र मोरनी को ही न रखकर यदि बदला गया तो जरूरत पढ़ने पर माननीय हाईकोर्ट की भी शरण लेंगे।दीपांशु बंसल का कहना है कि इलाके की भौगोलिक स्थिति काफी कठिन है।आवागमन के कम साधन होने के चलते परिवहन निगम की बसों पर निर्भर है। बसों को टाइमिंग होने के चलते परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की चिंता छात्रों को हो रही है जोकि परीक्षाओं पर असर डालेगी।पहले ही छात्रों को रोजाना स्कूल जाने के लिए कई किलो मीटर पैदल चलना पढ़ता है और अनेकों समस्याओं का सामना करना पढ़ता है।ऐसे में अब जब मोरनी खंड में कोई परीक्षा केंद्र नही होगा तो बच्चो को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

