@ दक्ष दर्पण चण्डीगढ़।
कांग्रेस के नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते हैं कि भाजपा की नियत में नौकरी देना तो है नहीं, मगर भर्ती फॉर्म के नाम पर भी 18% GST की वसूली जरूर है ! अकेले केंद्र सरकार के विभागों में ही लगभग 10 लाख सरकारी पद खाली हैं और सेना की भर्ती ‘अग्निपथ’ की भेंट चढ़ चुकी है ! ऊपर से सरकारी नौकरी के सपने के साथ दिन-रात तैयारी में जुटे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा, भर्ती परीक्षा के नाम पर भी ‘टैक्स’ वसूल रही है ! ओबीसी, SC/ST और EWS वर्ग के छात्रों के लिए नियमतः परीक्षा शुल्क सामान्य से कुछ कम होता है, मगर उनसे भी भाजपा पूरे 18% GST वसूल कर रही है ! पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं के दलदल में भर्ती पूरी होने का तो पता नहीं..मगर नौकरी के सपने दिखाकर भाजपा, पढ़ाई करने वालों से भी कमाई करने में जुटी है !


