
image साभार।
@ दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के थाना तिमारपुर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सच्चाई जानने में लिए पुलिस को भी पसीने छूट रहे हैं। पुलिस को यह पता करना है कि क्या 89 वर्ष का बुजुर्ग जिसके पैर कब्र में लटक रहे हैं क्या बलात्कार जैसी घिनौनी घटना में लिप्त है, वह भी अपनी ही चेली के साथ। दूसरा यह की कहीं चेली कोई चाल तो नहीं चल रही।
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में एक आश्रम के 89 वर्षीय महंत पर उनकी ही 51 वर्षीय पूर्व शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसी वर्ष अप्रैल की इस घटना की एफआईआर 13 दिसंबर को दर्ज करवाई गई है। मामला जटिल और संदेहास्पद है इसलिए पुलिस गिरफ्तारी से पहले जांच पड़ताल करना चाहती है।
आपको बता दें कि कबीर मंदिर, लखनऊ रोड, तिमारपुर के 89 वर्षीय महंत राजा राम दास पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपनी पूर्व चेली के साथ दुष्कर्म किया ।पूर्व चेली की उम्र 51 वर्ष है और वह नोएडा की रहने वाली है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कबीर विज्ञान आश्रम तिमारपुर द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास हैं। वह उनकी शिष्या थी। महंत ने 14 और 15 अप्रैल की रात में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है।
उधर महंत ने आश्रम में कब्जा करने का लगाते हुए इसे एक चाल बताया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महंत ने पीड़िता समेत छह लोगों पर आश्रम पर कब्जा करने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता, एक अन्य महिला और विनोद कुमार, राम प्रताप मौर्य, देवेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
अब सच्चाई की प्रतीक्षा की जा रही है ।देखते हैं महंत की प्रतिष्ठा पर आंच आएगी या चेली की झूठ सामने आएगी।
