
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
आज वीरवार को भारत संचार निगम लिमिटेड सेक्टर 20 पंचकूला के ऑफ़िस में जनरल मैनेजर श्री अनिल भाटिया के नेतृत्व में बीएसएनएल के कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध व निवारण’ अधिनियम 2013 तथा शी बॉक्स के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर तथा पोश ट्रेनर प्रियंका पूनिया ने इस कार्यशाला का संचालन किया । इस कार्यशाला में पॉश की इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी के सदस्यों ने भाग भी लिया जिनमें श्रीमती रीतू गुप्ता ,मीना मातो , धर्मेंद्र कुमार तथा विजयकुमार शामिल है । इस कार्यशाला में बीएसएनएल के 70 से अधिक कर्मचारी जिनमें महिलाएँ और पुरुष दोनों थे उपस्थित रहे ।पुनिया ने बताया कि किस तरह से इस अधिनियम की ज़रूरत पड़ी और कैसे सुप्रीम कोर्ट ने इसका प्रारूप तैयार किया ।उन्होंने विशाखा गाइडलाइन के बारे में भी अवगत करवाया ।उन्होंने यह भी बताया कि इस अधिनियम के द्वारा महिला व पुरुष कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण में काम करने का प्रवाधान है ।उन्होंने शी बॉक्स पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी ।उन्होंने जानकारी दी कि 2024 में इसमें कुछ बदलाव भी किए गए है जैसे पहले कंप्लेंट करने के लिए तीन महीने का समय होता था परंतु अब ये एक साल कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि किस तरह से कहा कि समाज में एक ऐसी विचारधारा का पनपना ज़रूरी है जिसमें हर कोई इंसान है ना की स्त्रीलिंग या पुल्लिंग । किसी भी स्त्री का यौन शोषण तथा प्रताड़ित होना दुर्भाग्यपूर्ण है ।उन्होंने कहा कि कहा कि यह पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए हैं परंतु हमारे समाज में ज़्यादातर पीड़ित महिलाएँ ही होती है ।इस अवसर आईसीसी की चेयरपर्सन ऋतु गुप्ता ने श्रीमती पुनिया का धन्यवाद किया ।
