
@ Daksh darpan
एक युवती से प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की हत्या करने उसकी लाश के 6 टुकड़े कर उन टुकड़ों के साथ फोटो क्लिक करने के पश्चिम बंगाल की एक मामले में चिनसुराह की फास्ट ट्रैक अदालत ने 7 लोगों को दोषी मानते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई है। जज शिवशंकर घोष ने केस की सुनवाई की। दोषियों के नाम विशाल दास, रामकृष्ण मंडल, राज कुमार प्रमाणिक, विनोद दास, रतन बेपारी, बिप्लब बिस्वास और रथिन सिंघा बताए गए हैं। इस मामले में संबंधित लड़की की गवाही बहुत महत्वपूर्ण रही। वरदात उसे समय हुई जब इन दोनों की शादी पक्की हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सबसे बाद में हुई।
एक आरोपी मंटू घोष को युवक की लाश छिपाने के आरोप में 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। विशाल को सबसे आखिर में पकड़ गया और वह इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने उसे ही मुख्य आरोपी माना। मृतक की पहचान 23 वर्षीय बिष्णु माल के रूप में हुई। जज ने केस को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस बताकर इसकी निंदा की।
जो कहानी सामने आई है उसके अनुसार विशेष अभियोजक बीवस चटर्जी ने बताया कि वारदात 11 अक्टूबर 2020 को वारदात लव ट्राएंगल में अंजाम दी गई थी। बिष्णु मल एक लड़की से इश्क करता था और दोनों की अक्टूबर 2020 के आखिर में शादी तय हुई थी, लेकिन विशाल और उसके दोस्तों ने एक योजना बनाकर बिष्णु का अपहरण कर लिया। वे उसे बेहोश करके बाइक पर गांव चम्पदानी ले गए । एक घर में उसकी हत्या कर दी।
इन आरोपियों ने वहीं उसकी लाश के टुकड़े किए। टुकड़ों के साथ मोबाइल सेल्फी तक ली और टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
पुलिस ने किस दर्ज करने के बाद शक के आधार पर गिरफ्तार किए गए लोगों ने ही पुलिस को लाश के टुकड़ों तक पहुंचाया, लाश के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर मिले, लेकिन मृतक का सिर नहीं मिल पाया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद विशाल को दक्षिण 24 परगना के जीबंतला में पकड़ लिया गया। वह पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हो गया था। चंदननगर पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर बिष्णु के कटे सिर को नदी से बरामद किया। सिर को एक प्लास्टिक के लिफाफे में लपेटकर फेंका गया था। जज ने सजा-ए-मौत का फैसला सुनाते हुए कहा कि हत्या करके बाद लाश के टुकड़े करना और फिर मोबाइल में टुकड़ों के साथ सेल्फी क्लिक करना घटना को वीभत्स बना रहा है। इसलिए फांसी की सज़ा सुनाई जाती है, ताकि लोगों को संदेश मिले।
