

दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
14 नवंबर को आसमान फाउंडेशन पंचकुला में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । बाल दिवस पर बच्चों ने नाटक तथा नृत्य की प्रस्तुति दी । सभी बच्चों को रिफ़्रेशमेंट दी गयी । शिक्षाविद तथा समाजसेविका प्रियंका पूनिया ने बच्चों से उनके मन की बात की ।
उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के उपाय बताएं। श्रीमती पुनिया ने बच्चों को बताया कि सकारात्मक सोच को रखते हुए हंसी ख़ुशी के साथ कैसे आप वर्तमान को ध्यान में हुए अपने लक्ष्य को पा सकते है ।पुनिया ने बताया कि इस वर्ष 2024 में विश्व बाल दिवस की थीम “हर बच्चे के लिए, हर अधिकार” है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों का आह्वान करता है कि सभी बच्चों को उनके मौलिक अधिकार प्राप्त हों। इसमें शिक्षा, भोजन, आवास, स्वच्छता और हानिकारक काम से सुरक्षा का अधिकार शामिल है । श्रीमती पुनिया के आसमान फाउंडेशन के द्वारा इस थीम पर लंबे समय से काम हो रहा है ।वह 12 साल ग़रीब बच्चों के कल्याण के लिए उनकी शिक्षा , सेहत , मानसिक स्वास्थ्य तथा रोज़गार पर काम कर रही है।
