
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारीयों के कल्याण हेतु स्थापित की गयी संस्था सीबीआरओए के चंडीगढ़ जोन की वार्षिक आम बैठक चंडीगढ़ सेक्टर 43 के एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे संस्था के अखिल भारतीय अध्यक्ष अशोक नागर बतौर मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय महासचिव एन के पारीख बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से चयन किया गया जिसमे संस्था के पूर्व अध्यक्ष रहे पूरनकांत को चेयरमैन, पी डी वधवा को अध्यक्ष, सुभाष चन्दर कालरा को महासचिव एवं डॉ ओमप्रकाश शर्मा को वित्त सचिव चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रिटायर्ड जनरल मैनेजर आईपीएस ओबेरॉय ने शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक नागर ने अपने उद्घाटन सम्बोधन में एआईसीबीआरओएफ और सीबीआरओए चंडीगढ़ जोन द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। अखिल भारतीय महासचिव एन के पारीख ने कहा की ये संस्था अधिकारीयों के हित में नीतियां बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ ही देश भर से आने वाले व्यक्तिगत मामलो का समाधान भी करवाया है। सीबीआरओए चंडीगढ़ जोन के महासचिव सुभाष चन्दर कालरा ने विगत वर्षो में संस्था द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख करते हुए वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से पारित किया। कालरा ने कहा हमारी संस्था किसी भी राष्ट्रीय आपदा के समय प्रधानमंत्री राहत कोष में बढ़ चढ़ कर योगदान करती रही है, कोरोना महामारी के समय भी संस्था की तरफ से प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान की गई थी।
उल्लेखनीय है, सेंट्रल बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीबीआरओए) चंडीगढ़ अंचल जो अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत शीर्ष संस्था ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स फेडरेशन तथा ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज़ कॉन्फ़ेडरेशन (AIBPARC) से सम्बद्ध है, जो सेवा निवृत्त अधिकारीयों की तमाम समस्याओं जैसे बीमा क्लेम, पेंशन में देरी, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं लाइफ सर्टिफिकेट प्रमाण में देरी जैसी समस्याओं का समाधान करवाने हेतु उचित स्तर पर यथाशीघ्र कार्यवाही की संतुति करती है, साथ ही कुछ समस्याओं का निपटारा सेंट्रल बैंक के केंद्रीय कार्यालय मुंबई एवं आंचलिक कार्यालय चंडीगढ़ के स्तर पर आपसी बातचीत के माध्यम से भी हल करवाई जाती है जिसमे फेडरेशन स्तर के पदाधिकारी, महासचिव एवं अध्यक्ष सक्रिय रूप से सहायता करते है। गौरतलब है, इस संगठन से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं जम्मूकश्मीर के लगभग चार सौ शाखाओ से सेवा निवृत्त हो चुके अधिकारी सक्रियता के साथ जुड़े हुए है।
