धनेश विद्यार्थी,
दक्ष दर्पण समाचार सेवा , रेवाड़ी।
वीरवार को गांव छुरियावास में बाबा मोहन राम मन्दिर के पास छोटे बच्चो ने भी गर्मी को बढ़ते हुए महसूस करते हुए छबील लगाकर आम राहगीरों और ग्रामीणों को मीठा पानी पिलाया।
इस सामाजिक कार्य में छोटे बच्चों ने अपनी जेब खर्चे से जोड़े हुए पैसे का इस्तेमाल किया। मीठा जल वितरण कार्य में बच्चों में अरुण, उमेश, ललित कुमार, योगेश कुमार, रामनिवास, ललित भगत, खोटी, निकू, तरुण, काकू, गोलू, करिश्मा जबकि महिलाओं में तारा देवी, बाला, कृष्णा, रजनी और फूलवती आदि शामिल रहे।

छबील लगाकर मीठा जल पिलाते बच्चे और ग्रामीण महिलाएं।
