
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कैथल (कृष्ण प्रजापति): श्री अमरनाथ सेवा मंडल (रजि.) करनाल की शाखा पुंडरी की ओर से अमरनाथ की पवित्र गुफा पर आयोजित होने वाले 29 वें विशाल भण्डारे के लिए सामग्री को रवाना करने के लिए आज पुंडरी की सब्जी मंडी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंगला ने की। समारोह में मुख्य रूप से योगी सोमवार नाथ, धूणा बाबा रामनाथ, शिव मंदिर पुंडरी ने शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर भंडारे के काफिले को रवाना किया।

इस दौरान मंच संचालन पंडित कविराज ने किया। पूजा अर्चना पंडित रविदत्त शास्त्री पुंडरी ने की। योगी सोमवार नाथ ने भगवान शिव शंकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की। कार्यक्रम को में उपस्थित शिव भक्तों को संबोधित करते हुए योगी सोमवार नाथ ने कहा कि श्री अमरनाथ सेवा मंडल करनाल की पूरी टीम बधाई की पात्र है जो पिछले लगभग 30 वर्षों से पवित्र गुफा के पास भंडारा लगाकर यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुंडरी शाखा की टीम भी समय-समय पर अनेक धार्मिक कार्यों में बढ़कर भाग लेती है। योगी सोमवार नाथ ने बताया कि उन्हें भी कई बार श्री अमरनाथ यात्रा में जाने का अवसर मिला है। वहां शिव भक्ति और आराधना का जो भाव अमरनाथ यात्रियों में देखने को मिलता है, वह कहने-सुनने से परे है। उन्होंने कहा कि सभी को धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-कर कर भाग लेना चाहिए। योगी सोमवार नाथ ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को ही ईश्वर की सच्ची भक्ति कहा गया है और सेवा ही सबसे उत्तम कार्य माना गया है। चाहे वह मनुष्य की हो, पशु-पक्षियों की हो अथवा इस संसार में जो भी प्राणी सजीव है, उन सब की सेवा को पवित्र माना गया है। इस दौरान पंडित रविदास शास्त्री ने शिव भजन गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ने का काम किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी पुंडरी के सचिव गुलाब सिंह नैन, पुंडरी शाखा के प्रधान गगनदीप गर्ग, रणजीत पासवान, रामवीर शर्मा, जगदीश सैनी, हरिचंद सैनी, धर्मवीर सैनी, राकेश गर्ग फौजी, सतपाल हलवाई, बलदेव पूर्व पार्षद, जयभगवान सैनी, बीपीएचओ संगठन के जिला कोषाध्यक्ष सुभाष कुराड़, पुंडरी हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश हजवाना, कृष्ण सैनी पूर्व पार्षद, रामशरण सैनी, बिट्टू शाह, राजू पंडित बरसाना, कृष्ण धौंस, ओमपाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
