
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
डेरा बस्सी
आज श्रीमती एन एन मोहन डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बस्सी के एन सी सी कैडेट्स, फर्स्ट पंजाब नेवल यूनिट नया नंगल के तत्वाधान में लगने वाले 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर के लिए देश भक्त यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे। कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन हरजीत सिंह देओल जी ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यहां यथासंभव आरामदायक सहूलते कैडेट्स को प्रदान की है। चीफ ऑफिसर प्रीतम दास के अनुसार स्कूल में से इस बार 15 लड़के और 7 लड़कियां इस कैंप में भाग ले रही हैं जो यहां पर तैराकी, सेमाफोर, राइफल ट्रेनिंग, ड्रिल इतियादी का प्रशिक्षण लेंगे। स्कूल से टीचर्स अंकिता और आशिमा का विशेष योगदान कैंप के डॉक्यूमेंट्स पूरा करने में प्रशंसनीय रहा।
