
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कुरुक्षेत्र (वैष्णवी)। कुरुक्षेत्र जिला की तहसील शाहाबाद शहर थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर एक के मकान नंबर 403 में एक बेटे ने प्रापर्टी के विवाद में मां की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को अपने घर में छिपा दिया। घटना के कुछ समय बाद घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे बड़े भाई को आज सुबह घर में बदबू आई तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल,कुरुक्षेत्र भिजवाया। वहीं आरोपित बेटे को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर आरोपित पुत्र मोहित और उसकी मां कृष्णा देवी में कहासुनी हुई। इसके बाद मोहित ने अपनी मां को ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया; मगर आरोपित ने शव को मां के कमरे में ही छिपा दिया। आज सुबह घर में ही ऊपर की मंजिल पर रहने वाले छोटे भाई रोहित को जब दुर्गंध आई तो उसने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक का आरोपित बेटा मोहित अग्रवाल बीएसएनएल में नौकरी करता है।
पुलिस मामले की कर रही है मामले की जांच
थाना प्रभारी ललित सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद वे टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे, जहां घर से उन्हें कृष्णा देवी का शव मिला। मौके से उसके बेटे मोहित को गिरफ्तार किया गया है। मोहित ने किसी बात को लेकर अपनी मां पर ही हमला कर दिया। कृष्णा देवी की लातों और मुक्कों से पीटने से मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं ,उसने शव को मां के कमरे में ही छिपा दिया।
पुलिस ने मौके से ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की अभी जांच की जा रही है और तथ्यों की छानबीन और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण के बारे में बताया जा सकेगा।
