
रेनू गौड़ दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लखनऊ। बख्शी का तालाब, एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने आज फेयरवेल समन्वय 2024 का आयोजन किया, जिसमें 3,500 छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में आयोजित किया गया, जिनका फाइनल एग्जाम हो चुका है और वे पासआउट होने वाले हैं।

इस समारोह में प्रमुख अतिथियों में कौशल किशोर मंत्री, आवास एवं शहरी विकास, सुरेश राही मंत्री, कारागार, प्रतिभा शुक्ला मंत्री, बाल विकास एवं पोषण, शहरी विकास, योगेश शुक्ला विधायक, बी.के.टी., शिव भूषण सिंह प्रदेश मंत्री, भाजपा, विनय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष, लखनऊ, कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष, मनोज क्षेत्र संपर्क प्रमुखl, अचिंत्य प्रभारी, लखीमपुर आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के दिव्य नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ के सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालक मयंक मिश्रा, ईशा मिश्रा और सुषमा सिंह ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया। आर ग्रुप ने दक्षिण भारतीय और पश्चिमी नृत्य प्रस्तुत किया। आईएमबीए के छात्रों ने रानी पद्मिनी राजपूताना डांस घूमर पर बेहतरीन नृत्य किया। एस ग्रुप ने मिक्स डांस परफॉर्मेंस दी। मैकेनिकल के छात्रों ने रोबोटिक्स थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रथम वर्ष के बायोटेक छात्रों ने अघोरी का भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। एमबीए के छात्रों ने बॉलीवुड थीम पर नृत्य प्रस्तुति दी। बीवॉक के छात्रों ने नवदुर्गा के सभी रूपों की भक्ति नृत्य में प्रस्तुति दी। कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने मिक्स बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुत किया। आईएमबीए के छात्रों ने रैंप वॉक पर राजपूताना वीरांगनाओं की राष्ट्रभक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने जनता का मन मोह लिया। कृषि विभाग ने डरावना संस्कार पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सूचना प्रौद्योगिकी और सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने बॉलीवुड नृत्य का मंचन किया। आईएमबीए का नृत्य 90 के दशक की नृत्य प्रस्तुति पर आधारित था। एमबीए के छात्रों ने विभिन्न छोटे क्लिप सॉन्ग पर अलग-अलग नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। आयुष और इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के छात्रों ने नए बॉलीवुड स्टाइल में अपने नृत्य का मंचन किया और दर्शक दीर्घा में उत्साह भर दिया। बीटेक की रैंप वॉक में वायरल फेवर जो रील पर आधारित संगीत मयी नृत्य मंचन था, जिसे छात्रों और दर्शकों ने खूब सराहा। बायोटेक का नृत्य देशभक्ति से ओतप्रोत था और देश की एकता और अखंडता पर भावपूर्ण मंचन किया गया।
इस अवसर पर सुरेश राही ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक का जीवन सफर आसान था, आगे आपको कठिन परिश्रम कर अपने जीवन यापन के लिए, परिवार के लिए त्याग और बलिदान से धन अर्जित करना है। कौशल किशोर ने छात्रों से निरंतर प्रयासरत रहने को कहा और कहा कि वे आज चाहे कुछ भी हों, कल आपका भविष्य आपकी मेहनत से सुनहरा ही होना चाहिए, तो हमेशा प्रयासरत रहें। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि जीत उन्हीं की होती है जो पूरे मन से जीवन के संघर्ष में लड़ते हैं। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि इस संस्थान में आपके द्वारा बिताए हुए हर एक पल आपको अपने संपूर्ण जीवन में याद आते रहेंगे। यहाँ जो आपने सीखा है, वह हर कठिन वक्त में आपको जीत दिलाएगा। पियूष सिंह चौहान उपाध्यक्ष ने सभी अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल की घोषणा की गई।
बी.टेक मिस्टर फेयरवेल शिवम जायसवाल मैकेनिकल और मिस फेयरवेल अंशिका बायोटेक
आईएमबीए,मिस्टर फेयरवेल अभिषेक सिंह और मिस फेयरवेल कृतिका द्विवेदी,एमबीए मिस्टर फेयरवेल मोहित और मिस फेयरवेल तान्या चौरसिया,आयुष मिस्टर फेयरवेल विशाल कुमार और मिस फेयरवेल अंशिका बीवॉक, मिस्टर फेयरवेल मोहम्मद कैफ और मिस फेयरवेल दिव्यांशी सभी अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सभी आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
