
दक्ष दर्पण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आप सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को आज जमानत देने का आदेश दिया। जमानत के बाद कई चीजे सामने पड़ी दिख रही है एक यह कि इससे आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को कई तरह का बल मिलेगा क्योंकि संजय सिंह राजनीतिक व्यक्ति हैं इसलिए उनकी राजनीतिक गतिविधियां जारी रहेंगी ।कोर्ट की ओर से ऐसी कोई बंदिश नहीं है। संजय सिंह बाहर आते ही जरूर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें स्पष्ट हो जाएगा कि उनका इरादा क्या है और उनकी रिहाई क्या गुल खिलाएगी। दूसरा यह है कि संजय सिंह एक लड़ाकू नेता और अच्छे वक्ता हैं ।इसलिए पार्टी में नेतृत्व की कमी को पूरा करेंगे। इससे निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को राजनीतिक लाभ पहुंचेगा। तीसरा यह कि जेल में बंद आम आदमी के दूसरे नेताओं को भी अब जमानत मिलने की गुंजाइश बढ़ जाएगी। इससे भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर आती नजर आएगी और चुनाव में जनमत में बड़ा फर्क पड़ेगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर आप नेता को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या सिंह को और कुछ समय के लिए हिरासत में रखने की जरूरत है? सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा था कि अगर दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह की हिरासत की जरूरत है तो लंच ब्रेक के बाद इससे उसे अवगत कराया जाए। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने कहा कि आप नेता संजय सिंह छह महीने जेल में बिता चुके हैं और उनके खिलाफ दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इन आरोपों की जांच ट्रायल के दौरान की जा सकती है।
संजय सिंह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने कहा आप गिरफ्तारी की ‘जरूरत’ के मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। यह धारा 19 पीएमएलए के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने धारा 19 (1) पढ़कर सुनाई और साथ ही विजय मदनलाल चौधरी के फैसले का हवाला दिया।
जस्टिस खन्ना ने इस पर कहा कि कृपया आप सही तथ्य पर बात करें। इस पर सिंघवी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्य गवाह दिनेश अरोड़ा ने पहले अपने नौ बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था। इस पर खन्ना ने कहा कि क्या दिनेश अरोड़ा को सीबीआई मामले में 16 नवंबर 2022 में माफी मिली?
विशेषज्ञ क्या कहते हैं
संजय सिंह को जमानत क्यों मिली ? क्योंकि ED ने कहा कि उसे जमानत पर ऐतराज नहीं है! * ED ने ऐसा क्यों कहा? क्योंकि कोर्ट ने पूछा कि 6 महीने से जेल में बन्द संजय सिंह को आगे भी जेल में क्यों रखना चाहिए ?* कोर्ट ने कहा कि अगर आप जमानत का विरोध करेगें तो हमें PMLA एक्ट के तहत उनके जमानत पर विचार करना होगा !* PMLA एक्ट के सेक्शन 45 में जमानत देने का मतलब होता कि कोर्ट कहता कि संजय सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप साबित नहीं होता! इसके बाद शराब नीति केस कमजोर पड़ जाता!
इसलिए ED ने जमानत का विरोध नहीं करना बेहतर समझा और जमानत मिल गई।
