
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.comऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा आज सफीदों में अपने व्यस्त प्रवास और कार्यक्रमों के दौरान समय निकालकर पार्टी की स्थानीय नेत्री और जिला जींद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व पार्षद सुनीता चंदन के घर पहुंची।

श्रीमती चंदन और उनके पति एवं कांग्रेस के नेता दलविंदर चंदन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सुनीता चंदन ने उनका गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया और साल भेंट कर स्वागत।कुमारी शैलजा ने इस अवसर पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सर्टिफिकेट भेंट किये।

कुमारी शैलजा ने जलपान के समय कांग्रेस नेत्री सुनीता चंदन के पार्टी के प्रति समर्पण और मेहनत करते रहने की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि सुनीता चंदन उनके लिए कई मामलों में खास हैं। कांग्रेस महासचिव ने आज सफीदों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे सुनीता चंदन के घर काफी देर रुकी।

