
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस, जबलपुर, कोलकाता अर्थात् पूर्वी भारत में शनिवार 24 तारीख को पूर्णिमा व्रत किया जाएगा।
शेष पश्चिमी भारत दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, चण्डीगढ़ अहमदाबाद आदि स्थानों पर शुक्रवार 23 तारीख को ही पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।
सम्पूर्ण भारत में पूर्णिमा का स्नान दान 24 फरबरी 2024 को ही होगा।
पूर्णिमा की रात्रि चंद्र देवता को अर्घ्य देने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। माघ मास की पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है अतः माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्र देवता को अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, समृद्धि एवं धन धान्य की प्राप्ति होती है
चंद्र देवता को अर्घ्य देने से मानसिक विकारों, भय एवं चिंता से भी मुक्ति मिलती है
अतः आज संध्या काल में चंद्र देवता के उदय होने के पश्चात् एक माला ॐ नमः शिवाय का जाप करके चंद्र देवता को अर्घ्य अवश्य दें लाभ होगा।
आचार्य दीपक सिक्का
संस्थापक ग्रह चाल ऑकल्ट ग्रुप
7065551066
