
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला
वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला द्वारा आज जैन भवन सेक्टर 15 पार्क में जजपा नेता ओपी सिहाग का जन्मदिन बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में जजपा पार्षद एवं हलका अध्यक्ष पंचकूला सुशील गर्ग व पार्षद एवं जिला संयोजक जे के एम एस राजेश निषाद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे और ओपी सिहाग को बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ स्वस्थ रहने की मनोकामना की। आज के आयोजन में जजपा जिला महासचिव भीम गोड व सुशील गर्ग ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों का कविता व चुटकुले सुना कर भरपूर मनोरंजन किया।

आज के आयोजन में मुख्य रूप से प्रधान ओपी सिंगला, जजपा जिला प्रधान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सी भारद्वाज, जिला संयोजक एससी प्रकोष्ठ जसबीर जस्सी, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेंद्र चड्ढा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेंद्र जैन ,वरिष्ठ उप प्रधान महेंद्र सिहाग ,सैनिक प्रकोष्ठ जिला प्रधान कैप्टन डी वी सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हलका प्रधान कर्म सिंह चहल, वरिष्ठ सदस्य डीएसपी जगदीश चंद्र ,उमेश गुप्ता ,जीतराम, डॉक्टर आर के रंगा, बलराम, धर्मपाल सांगवान ,जयपाल नांदल, राकेश कपूर, पुरुषोत्तम ठाकुर ,सुदेश पाठक, रघुनाथ वर्मा, एचसी गेरा ,राजेंद्र मेहरा, कमलेश गुप्ता, आजाद दिलेर ,धर्मपाल शर्मा ,सुरेश डोगरा, मनोज कुमार, सतीश बजाज, जगदीश तंवर, ऋषिपाल राणा, के के दहिया,दिनेश गौतम, हीरामन वर्मा,धर्मवीर खरब के इलावा समाचार क्यारी पत्र समूह के मुख्य संपादक राजेश शर्मा व अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे।
