
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला, 24 जनवरी: परम श्रद्धेय,महा कर्मयोगी स्व. कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100 वीं जन्म जयंती पर भारत सरकार ने उनके सम्मान में मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने का फैसला किया है जिससे उनके चाहने वालों व प्रशंसकों में बहुत खुशी है ।आज पंचकूला कार्यालय में जजपा नेता ओ पी सिहाग,केसी भारद्वाज,सतबीर धनखङ, सुखजीत सिंह सुखी,राजेन्द्र भूकल ने स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर बहुत खुशी जताई । इस अवसर पर ओ पी सिहाग ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी, ताउम्र गरीबों व पिछड़ो की आवाज उठाने वाले, उनकी पैरवी करने वाले, बिहार के दो दफा मुख्यमंत्री रहने वाले, एक बेहद गरीब सैन परिवार में जन्मे ,ईमानदारी की मिसाल रहे एवं ज़मीन से जुड़े नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने का जो निर्णय लिया गया है उसके सही मायने में वो हकदार थे।
ओ पी सिहाग ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक ताऊ देवीलाल के सच्चे साथी थे तथा उनके साथ मिलकर उन्होंने हमेशा ही आमजनों, कमेरो ,गरीबों, पिछड़ो व किसानों के हित में काम किया तथा अपने प्रयासो से देश के इन वर्गों के करोडों लोगों का भला किया।
ओ पी सिहाग ने कहा कि वो तथा उनका पूरा परिवार सादगी व ईमानदारी की मिसाल थे। सिहाग ने याद करते हुए बताया कि 1989 में हरियाणा में प्रदेश जनता दल के मुख्यालय में वो कार्यालय सचिव थे ,उस वक्त श्रद्धेय चौधरी देवीलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तथा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। अप्रैल 1989 को पार्टी के कार्य के लिए उस दौरान उनको पटना जाना पड़ा युवा नेता वजीर सिंह भी उनके साथ गये थे। हम दोनों स्व.कर्पूरी ठाकुर जी के बेटे रामनाथ ठाकुर के घर भी गये थे। रामनाथ ठाकुर के परिवार का बहुत ही साधारण किस्म का रहन सहन, घर में नाम मात्र फर्नीचर तथा बेहद सादगी। जिसका पिता दो बार प्रदेश का मुख्यमन्त्री रहा हो उसके परिवार की य़ह हालत ,इतनी सादगी, चाय पीने तक के कपो की टोंटी टूटी हुई थी । ऐसे ईमानदार , सादगी के प्रतीक को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने पर सारे भारत में उनके अनुयायियों तथा गरीबों पिछड़ो को बहुत बधाई तथा भारत सरकार का बहुत धन्यवाद।
