
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। आज पंचकुला के नाडा गाँव में आसमान फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही लाइब्रेरी में ज़रूरतमंद बच्चों के साथ नया साल मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।

बच्चों ने बड़े ही प्यार से फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्षा प्रियंका पुनिया का अपने हाथों से बनाये गुलस्तों से स्वागत किया ।श्रीमती पुनिया ने कहा कि वो बच्चों का प्यार देखकर विभोर तथा भावुक है । उन्होंने बच्चों से कहा कि नये साल पर सकारात्मक सोच का संकल्प करना है । उनके अनुसार हमारी सोच ही हमारे भविष्य का निर्माण करती है । उन्होंने बच्चों को न्यूरो लिंगविस्टिक प्रोग्रामिंग की कुछ गतिविधियों के द्वारा दिमाग़ पर नियंत्रण पाने तथा मिंडफ़लनेस की कला भी सिखायी । इस अवसर पर उन बच्चों को कंबल भी बाँटे जिनके पिता नहीं है ।सभी बच्चों को खाने का सामान भी वितरित किया गया ।इस अवसर पर बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।इस अवसर पर छात्रा कोमल ने राम भजन पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी ।

आसमान फाउंडेशन द्वारा चलाई गयी इस लाइब्रेरी में शाम को 200 बच्चे पढ़ते हैं । इनके लिए तीन अध्यापक नियुक्त हैं । साथ में बच्चों के पीने के पानी से लेकर शाम के नाश्ते की भी व्यवस्था की जाती है ।इस अवसर पर आसमान फाउंडेशन के संस्थापक मुनीश पुंधीर भी उपस्तिथ रहे ।

