
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नाहड़, दिसंबर
अपने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली नाहड़ निवासी होनहार पूजा निंबल को ग्राम पंचायत तथा संगठनों ने गांव पहुंचने पर सम्मानित किया। गांव के लोक पूज्य बाबा गंगापुरी महाराज के परिसर में माथा टेकने के बाद पूजा को ढोल नगाड़ों के साथ उनके निवास स्थान तक ले जाया गया। रास्ते में उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। ग्राम पंचायत के अलावा नाहड़ जागृति मंच तथा श्याम सेवा मण्डल , डॉ अम्बेडकर जनकल्याण समिति, बाबा गंगापूरी सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी ग्रामीण ग्राम पंचायत तथा संगठनों का आभार ज्ञापित करते हुए पूजा निंबल में कहा कि वे सदैव इस सम्मान के लिए आभारी रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि पूजा बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। पूजा कुमारी ने प्रारम्भिक शिक्षा नाहड़ व जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना (रेवाड़ी) तथा बीए की डिग्री सेंट स्टीफेन कॉलेज दिल्ली एलएलबी दिल्ली विश्वविद्यालय से उत्कृष्टता के साथ उत्तीर्ण की थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी करते हुए उसने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने अपने गांव व क्षेत्र का गौरवान्वित किया है ।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, प्रदीप शेखावत, जाग्रति मंच के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव, संतकुमार बडग़ुर्जर, पुष्कर नम्बरदार, डॉ श्यामलाल, बीईईओ डॉ राजेन्द्र यादव , पूर्व डिप्टी डीईओ हीरामणी , मास्टर सोमनाथ ,ललित कुमार , अशोक कुमार, प्रदीप पंच ,इन्द्रजीत पंच , अमित पंच, अनीता पंच , जवान सिंह,राजसिंह , मेहरचंद , दिनेश कुमार , मुकेश कुमार , रविन्द्र कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रभार संभाले।
