
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
नई दिल्ली।
देश भर में कोरोना के सब वेरिएंट जे एन 1 के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19 की गोवा में पहचान की गई है जबकि एक-एक की केरल और महाराष्ट्र से की है। इंडियन sars.cov 2 जीनो मिक्स कंसोर्सटियम (इंसाकाग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इंसाकोग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित मंच है जो कोविद-19 की जिनोम सीक्वेंसिंग और वायरस की भिन्नता का अध्ययन व निगरानी करता है। इसे दिसंबर 2020 में गठित किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं यह 21 मई के बाद से सबसे अधिक हैं ।वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 2311 हो गए हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जे एन1 के तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए इसे एक अलग वेरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है।
