
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com (पॉलिटिकल डेस्क)
चंडीगढ़
महम विधानसभा क्षेत्र रोहतक लोकसभा क्षेत्र का वह हल्का है जहां अभी तक किसी चुनाव में भी कमल नहीं खिला है। यहां भाजपा का एक उम्मीदवार लगातार दो बार और कुल मिलाकर चार बार चुनाव हार चुका है। यहां चौधरी देवीलाल को छोड़ दें तो किसी भी दल का बाहरी व्यक्ति विधायक नहीं बना है। 2019 के पिछले चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार जो हल्के से बाहर का है चुनाव जीतने में सफल रहा। यह हल्का मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गृह क्षेत्र कहा जा सकता है क्योंकि उनका गांव निन्दाना महम विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।
पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के कुछ चुनौती पूर्ण हल्को में कमल खिलाने की विशेष तैयारी में लग गई है जिसमें परिस्थितियों का अध्ययन करके ऐसे उम्मीदवारों का पता लगाना है जो इन खास हलकों में भी भाजपा के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। करनाल लोकसभा क्षेत्र में समालखा में भी कुछ ऐसा ही किया जा रहा है।इन हल्को में महम भी एक है। पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने टिकटें गफलत और गलतफहमी में बांटी परंतु यह भी सच्चाई है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टिकटों के बंटवारे के मामले में ज्यादा रुचि नहीं ली थी परंतु आगामी चुनाव को लेकर परिस्थितियां बदल रही हैं ।एक तो बाकायदा मंथन करके जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारने की कोशिश रहने वाली है दूसरे इस बार मुख्यमंत्री टिकट वितरण के मामले में बड़े फैसले खुद ले सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की कूट नीतियों को समझने वाले सभी लोग यह उदाहरण देते हैं कि 2014 की मोदी की आंधी में भी रोहतक लोकसभा क्षेत्र की हार से भाजपा ने सबक सीखा और 2019 में उम्मीदवार बदल कर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेताओं को यह बात हर के तुरंत बाद समझ में आ गई थी कि उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र में जाट उम्मीदवार के खिलाफ जाट को ही उतार कर गलती की है। पार्टी ने यह गलती 2019 में सुधार ली और विजय श्री प्राप्त की। भाजपा का थिंक टैंक मैं को लेकर आश्चर्य में है कि 2019 में मैं विधानसभा क्षेत्र का जो टिकट का पैनल बना उसमें तीनों जाट उम्मीदवारों के नाम थे। हरियाणा में इस समय सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बन गया है और मुख्यमंत्री पहले से भी ज्यादा पावरफुल हो गए हैं।महम के मामले में मुख्यमंत्री की प्राथमिकताएं सब जानते हैं। इस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारी विप्लव देव और नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी अमर अकबर एंथोनी बनकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के अभियान पर जुट गए हैं। भाजपा जल्दी ही प्रभावी संगठन भी बनाने वाली है।
यहां भाजपा और मुख्यमंत्री चार फॉर्मूलों पर काम करने वाले हैं। एक, राजस्थान मध्य प्रदेश की तरह सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला , दो हल्के के किसी संत महंत को चुनाव लड़ाना , तीन लाखन माजरा रीजन के लगभग 20 गांव समुह के किसी गांव के नए जाट उम्मीदवार को मैदान में उतरना। इस रीजन में राजनीतिक दल टिकट देने से बचते रहे हैं हल्के के इस बड़े ब्लॉक लगातार उपेक्षा होती रही है। भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र विशेष के लोगों की भावना का लाभ उठाने की स्थिति में भी है।
भारतीय जनता पार्टी अब चुनाव हारने वाले, उसके परिवार और मोखरा मदीना रीजन के किसी जाट को सैद्धांतिक रूप से टिकट देने के मूड में कतई नजर नहीं आ रही है। भाजपा इस बार अपने एक प्रचलित मूल मंत्र हार गया सो बाहर गया को सख्ती से लागू करती नजर आ सकती है। पार्टी महम के चुनाव में तथाकथित धन्नासेठों राजनीतिक मठाधीशों का बहम निकालने की तैयारी में बताई गई है। इस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रभारी विप्लव देव प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी तथा भाजपा के संबंधित जिलों के नेताओं को विश्वास में लेकर उन संभावनाओं को तलाश कर रहे है जिसमें जाट बेल्ट में उपयुक्त उम्मीदवार देकर विजय श्री हासिल की जा सके। पार्टी के नेता यह मानकर चल रहे हैं कि महम में निर्दलीय या दूसरे दलों के कम से कम तीन मजबूत जाट उम्मीदवार मैदान में आ सकते हैं। ऐसे में किसी गैर जाट मतलब ब्राह्मण या ओबीसी उम्मीदवार को मैदान में उतारने का लाभ हो सकता है। टिकट के रूप में इसका लाभ राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा को भी मिल सकता है ।पार्टी इस क्षेत्र में एक गांव के महंत को भी टिकट दे सकती है जिनका जन्म ब्राह्मण परिवार का है। पार्टी के पास लाखन माजरा रीजन में भी एक उपयुक्त जाट उम्मीदवार विद्यमान है। इस उम्मीदवार का नाम पिछली बार भाजपा के उम्मीदवारों के पैनल में भी गया था। एक बात साफ है कि भारतीय जनता पार्टी महम में भी उपयुक्त उम्मीदवार को टिकट देकर ड्राइविंग सीट पर आ गई तो पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे नेता की लोकप्रियता को भी लपेट लेगी । महम में भाजपा के पास तीन तरह की उम्मीदवार उपलब्ध हैं उनमें जाट भी है ब्राह्मण भी है पिछड़े वर्ग का जांगड़ा भी है। एक बात साफ है कि इस बार मुकाबले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में रहने वाले हैं और टिकटों के बंटवारे के मामले में कांग्रेस में झगड़े पड़ सकते हैं परंतु बीजेपी इस मामले में काफी मजबूत स्थिति में है। महम की टिकट को लेकर रोहतक में भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पसंद भी निर्णायक और महत्वपूर्ण रह सकती है।
