
नन्द सिंगला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com पंचकूला
8 अक्टूबर 2005 को जलवायु विहार सोसायटी सेक्टर 20 पंचकूला में पतंजलि योग समिति के योग कक्षा की शुरुआत हुई थी। उस दिन से आज तक यह योग कक्षा निरंतर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए चलाई जा रही है। इस योग कक्षा से सहस्त्रों योग शिक्षक बनकर देश के कोने-कोने में और विदेश में जाकर भी योग की सेवा कर रहे हैं।सच्चे अर्थों में
वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र पर चलते हुए विश्व के हर व्यक्ति को स्वस्थ बनाने की ओर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में जो कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है, उस कड़ी में एक-एक जुड़कर पूरी श्रृंखला बनती जा रही है ।
इस योग कक्षा से ट्रेड होकर गए मुख्य योग शिक्षक जो निरंतर विभिन्न अन्य स्थानों पर योग कक्षा के माध्यम से योग को आगे बढ़ाने में सेवारत हैं, उन्हें श्री प्रेमचंद आहूजा प्रभारी पतंजलि पंचकूला मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया l तदोप्रात वरिष्ठ योग शिक्षक श्री परमाल सिंह , कमल शर्मा तथा सत्यपाल सिंह द्वारा श्री प्रेम चंद आहूजा तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमिता आहूजा जिनका आज जन्मदिन भी है को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर 20 सेक्टर पंचकूला की सामूहिक योग कक्षा के पश्चात हवन यज्ञ किया गया। प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया गया।
