दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस विभाग को किसी किसान के खेत से ड्रिस्टीब्यूशन ट्रांसफार्मर की चोरी होने पर थानों में बिना समय गवाएं एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज प्रदेश के सभी एडीजीपी, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा रेंज अधिकारियों को पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के खेत से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की चोरी हो जाती है और वह इसकी एफआईआर करवाने के लिए संबंधित एसएचओ के पास जाता है तो संबंधित एसएचओ बिना समय गवाए इस संबंध में एफआईआर करना सुनिश्चित करें।
