
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। 6अगस्त को पंचकुला नाडा विलेज मे आसमान फाउंडेशन द्वारा जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमे सैकड़ों अंडरप्रिविल्जेड बच्चों ने भाग लिया ।

बच्चों ने आसमान फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पुनिया ने बताया कि बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर बहुत उत्साह दिखा । बच्चे कृष्ण और राधा बने । ज़ोनल हेड वंदना शर्मा ने बच्चों को तैयार किया तथा डांस सिखाया।

आर्ट टीचर ऋचा ने इस अवसर पर मटकी डेकोरेशन कम्पपीटीशन करवाया ।विजेता टीम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों को खाने पीने का सामान वितरित किया गया ।इस अवसर पर फाउंडर मनीष पुंडरी ने आसमान फाउंडेशन की और से कार्यक्रम की व्यवस्था की । प्रियंका पूनिया ने बताया की आसमान फाउंडेशन ट्राईसिटी का पहली ऐसी संस्था है जहा समय समय पर बच्चों के लिए हर तरह के कार्यक्रम जैसे सामाजिक , एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते है । प्रियंका पूनिया ने बच्चों को जन्माष्टमी के त्योहार का महत्व बताया तथा गीता से मिलने वाली सीख के बारे में बताया ।

