
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 19 अगस्त, 2023:
अगस्त मास का तीसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर, श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन ने जनहित में यहां एक सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया। यह संस्था समाज सेवा और गौमाता की सेवा के लिए पूरे क्षेत्र में सुविख्यात है।
श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के प्रधान सेवादार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी, श्री अमिताभ रूंगटा की देखरेख में पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में इस सार्वजनिक भंडारे का सफल आयोजन संपन्न हुआ। संस्था की ओर से इससे पहले भी अनेक भंडारे आयोजित किए जा चुके हैं। उस क्रम में यह 73 भंडारा था, जिसका निर्धन एवं सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।
भंडारे में भोजन वितरण की व्यवस्था में रूंगटा परिवार के जिन सदस्यों और स्वयंसेवकों ने हाथ बंटाया उनमें अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
