
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
अजमेर, 15 अगस्त। मुख्यमंत्राी निःशुल्क अन्नपूर्णा फुड पैकेट योजना का जिला स्तरीय शुभारम्भ समारोह मंगलवार 15 अगस्त को जवाहर रंगमंच में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में जयपुर से मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों के साथ संवाद किया।
मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्पों का अभिनव प्रयोग किया गया। इसके कारण राजस्थान के उत्सव का माहौल बना है। इन कैम्पों में प्रत्येक पात्रा व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना की पहुंच आसान हुई है। राज्य के 1.93 करोड़ परिवारों में से 1.80 करेाड़ परिवारों ने कैम्पों में पंजीयन करवाया है। महंगाई राहत कैम्पों में दस योजनाओं का शामिल किया गया है। इनमें मुख्यमंत्राी निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना भी एक थी। इसका आज शुभारम्भ किया गया। अब एनएफएसए के समस्त लाभार्थी परिवार इससे लाभान्वित हो सकेंगे।
जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय लाभार्थियोें को फूड पैकेट किट वितरित कर योजना को जिले में आरम्भ किया गया है। इसी प्रकार के कार्यक्रम ब्लाॅक तथा उचित मूल्य दुकान स्तर पर भी हुए। उचित मूल्य दुकान पर सबसे वृद्व महिला द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया। इन कार्यक्रमों में पोस मशीन के माध्यम से एन्ट्री कर फूड पैकेट वितरित किए गए। समस्त स्थानों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्राी श्रीमती नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती एवं डाॅ. राजकुमार जयपाल, पूर्व प्रधान श्री मेहरात खान, द्रोपदी, गजेन्द्र सिंह रलावता, नौरत गुर्जर, महेन्द्र सिंह रलावता, सौरभ बजाड़ शैलेन्द्र अग्रवाल, मोहित मल्होत्रा, लक्ष्मी बुन्देल, भरत यादव, उमेश शर्मा, हरि प्रसाद जाटव, चेतन पंवार, सम्भागीय आयुक्त श्री सी.आर.मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ललित गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी श्री शिवाक्षी खाण्डल, आयोजन अधिकारी रूद्रा रेणू सहित लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अजमेर जिला प्रशासन से संबंधित समाचारों से जुड़ने के लिए हमें ट्विटर पेज https://twitter.com/Dmajmer और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AjmerDM लिंक को फॉलो करें।
