
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
चंडीगढ़, 09 अगस्त – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार अगस्त माह के दूसरे शनिवार (12 अगस्त) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा, जिसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा।
