
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर 1 पंचकूला में सीएम विंडो पर दर्ज 11 शिकायतों की सुनवाई एमिनेंट सिटीजंस सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति के सी भारद्वाज द्वारा की गई। भिन्न-भिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एमिनेंट सिटीजन द्वारा अवलोकन करने उपरांत दिए तथ्यों के आधार पर महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की 1, हरियाणा महिला विकास कॉरपोरेशन की 1 तथा निर्देशक फायर आपातकालीन सेवा विभाग की 1 अर्थात कुल 3 शिकायतों का निवारण एवं समाधान किया गया। इसके साथ ही महानिर्देशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा की 1, पुलिस थाना प्रबंधक सेक्टर 7 की 1 ,व पुलिस थाना सेक्टर 20 की 1, लेबर कमिश्नर हरियाणा चंडीगढ़ की 1, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 1, कमिश्नर नगर निगम पंचकूला की 1, निर्देशक खजाना व लेखा विभाग चंडीगढ़ की 1 तथा रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी पंचकूला की 1 लंबित शिकायत बारे एक्शन टेकन रिपोर्ट अधूरी होने के कारण व कुछ विभागों द्वारा आज एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वह आगामी 4 सितंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे एक्शन टेकन रिपोर्ट पूर्ण तथ्यों सहित दोहरी प्रतियों में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि इन सभी लंबित शिकायतों का समाधान माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा व उपमुख्यमंत्री हरियाणा के दिशा निर्देश अनुसार किया जा सके। इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आगाह किया गया कि भविष्य में एक्शन टेकन रिपोर्ट देरी से प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों व सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान हेतु नियुक्त विभागों में नोडल अधिकारियों के स्तर पर समुचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। ऐसे मामलों को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के संज्ञान में कड़ी कार्रवाई हेतु लाया जाएगा ताकि कुछ गैर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सके।
