
कांग्रेस जनों में उत्साह और खुशी का माहौल
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रसियों में खुशी का माहौल है। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यताओं ने पिंजौर के खेड़ा मंदिर में पहले माथा टेका और फिर सजा पर लगी रोक पर जश्न मानकर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर आज खुशी का दिन है। यह कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं है। यह राहुल गांधी की जीत नहीं है, यह देश की जनता की जीत है। न्यायपालिका ने यह डिसीजन देकर हम सब को यह उम्मीद की किरण जगाई है कि देश मे लोकतंत्र कायम है। संविधान सुरक्षित है। यह जीत सत्य की जीत है। सत्य परेशान होता है पर परास्त नहीं होता है। इस मौके पर महिला प्रदेश महासचिव पवन कुमारी, एसपी अरोड़ा, नरेश मान, कृष्णा देवी, रमेश भट्टी, पार्षद उजाला बक्शी, पार्षद अश्वनी चुन्ना, पार्षद प्रतिनिधि गुरभाग धमाला, सुनील शाम, चंचल शर्मा, अमन जैलदार, कोरा खान, राजू रणदीप, अमरजीत सैनी, रूप चंद, कपूर, रेखा शर्मा, पूर्व सरपंच मदन, जितेंद्र गौतम, तरसेम इत्यादि मौजुद थे।
