
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के निमंत्रण पर एम०पी० एच०ई०एसोसिएशन हरियाणा की राज्य कमेटी ने राज्य प्रधान शर्मिला देवी की अध्यक्षता में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय में बैठक की।
मीटिंग के बाद जारी प्रेस बयान में राज्य महासचिव सहदेव आर्य एवं प्रवक्ता संदीप कुंडू ने बताया कि बैठक में 28 जुलाई को माननीय स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में हुई वार्ता के मिनट्स ऑफ मीटिंग तथा लंबित मांगों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक सुझाव साझा किए गए।
सहमति एवं हल बारे विस्तृत चर्चा रिपोर्ट
(1) समाप्त किए गए पदों के स्थान पर जनसंख्या के आधार पर पद सृजित करने के लिए राशनलाइजेशन कमेटी को पुनः रिमाइंडर भेजा जाएगा।
(2) एम पी एच डब्ल्यु (महिला) की तीसरी पदोन्नति के लिए जिला स्तर पर एक पद स्वीकृत करवाने संबंधी एसोसिएशन का प्रस्ताव स्वीकार कर जल्द सरकार को भेजा जाएगा।
(3) एम पी एच डब्ल्यु वर्ग के पदनाम परिवर्तन की प्रक्रिया सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।
(4) एफ टी ए बढ़ोतरी ₹3,000 प्रतिमाह संबंधी प्रस्ताव स्वीकार कर वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए भेजने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
(5) LTC 2020-23 के लंबित भुगतान तथा वेतन भुगतान समय पर करवाने संबंधी प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।
(6) एम पी एच डब्ल्यु (महिला) की पदोन्नति एवं कन्फर्मेशन सूचियां आवश्यक स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जा चुकी हैं और जल्द जारी होने की संभावना है।
(7) PGI में कार्यरत एम पी एच डब्ल्यु (महिला) से संबंधित प्रस्ताव DMER को भेजा जा चुका है। आगामी कार्रवाई की जानकारी के लिए पुनः संपर्क किया जाएगा।
(8) ESI में कार्यरत एम पी एच डब्ल्यु (महिला) के वर्दी भत्ता एरियर तथा FTA/एरियर के भुगतान संबंधी कार्रवाई अगले सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है।
मिशन निदेशक कार्यालय में संबंधित अधिकारी उच्च स्तरीय बैठक में व्यस्त होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी। आगामी सप्ताह पुनः प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
एसोसिएशन ने कहा कि लंबित मांगों पर विभाग द्वारा दिखाई जा रही सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए शेष मांगों के शीघ्र समाधान तक संघर्ष और संगठनात्मक प्रयास जारी रहेंगे।
