
दक्ष दर्पण
कालका/पिंजौर:
21 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, 8.53 करोड़ रुपये होंगे खर्च — जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य पंचकूला। कालका विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 21 गोहर विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की है। इन गोहर कार्यों पर करीब 8 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्वीकृत कार्यों की कुल लंबाई लगभग 19.646 किलोमीटर है,इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से ग्रामीण सड़कों एवं संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है। रायपुर रानी क्षेत्र के गोलपुरा, नटवाल, थरवा, हरिपुर, बड़ौना खुर्द, फिरोजपुर, बड़ौना कलां और बगवाला सहित कई गांवों तथा पिंजौर क्षेत्र के खोखरा, नवानगर सिसवा, करणपुर, नग्गल रुत्तल, गरियां, पपलोहा, चिकन, खरकुआ और गणेशपुर भोरिया सहित अन्य गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे,विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने इन विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जा रहा है तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं।
श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सड़क और बेहतर संपर्क व्यवस्था ग्रामीण विकास की आधारभूत आवश्यकता है। इन कार्यों के पूरा होने से गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी,उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास की दृष्टि से पीछे न रहे, यही उनका निरंतर प्रयास है। क्षेत्र की जनता द्वारा रखी जा रही मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है। इसी क्रम में इन 21 गोहर विकास कार्यों को मिली मंजूरी क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत ये कार्य भी इसी विकास प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वीकृत कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र शुरू होंगे और इनके पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा,श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति को और तेज करने के लिए आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े मुद्दों और आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और कालका विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
