
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्य प्रदेश से उनके राज्यसभा नामांकन को खारिज करने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है,याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई है! इस मामले में महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने क्रिमिनल केस का वाला देकर उनका नामांकन पत्र रद्द किया है लेकिन नटराजन के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है ।मामला यह है कि उन्हें किसी अपराधिक मामले में लीगल नोटिस दिया गया था जिसका उचित जवाब दे दिया गया ।इस मामले में कोई अभियोग दर्ज नहीं है। नोटिस की आड़ लेकर रिटर्निंग अफसर ने जो खेल खेला है उसी मामले को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।

