
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
श्याम संकीर्तन मंडली सेक्टर 21 ने माता के भजनों के साथ नवरात्रि सत्संग किया । महिलाओं ने माँ के भजनों से समाँ बांधा ।सेक्टर 21 से समाज सेवी प्रियंका पूनिया ने कहा कि नारी हर रूप में देवी है तथा पूजनीय है । नवरात्रि की पावन बेला में माँ का ध्यान ना सिर्फ़ शक्ति और भक्ति का प्रतीक है बल्कि यह भी याद दिलाता है के स्त्री आदिकाल से ही शक्ति , विधा और लक्ष्मी रूपेण है । इस रजनी लोहान,दीपिका,शकुंतला ,नीतू शर्मा , शालू ,वंदना आदि उपस्तिथ रही।
